लकड़ी नबीगंज: चोरी कर स्कूल के पास खड़ी डंपर को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

3 से 4 दिनों से खड़ी वाहन को चोरी के प्रयास को विफल किया
नबीगंज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मिडिल स्कूल नरहरपुर के पास चोरी की डंपर को रविवार की रात बाइक सवार 3 चोरों ने फिर से चोरी करने के प्रयास को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया. साथ ही इसकी सूचना वाहन पर लिखे वाहन मालिक के मोबाइल नंबर के अलावा ओपी पुलिस को भी दी. बाद में वाहन मालिक ने थाने पहुंच वाहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत कर अपने साथ ले गए. जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल के पास कई दिनों से वाहन लावारिश स्थिति में था.

ग्रामीण वीरबहादुर सिंह ने बताया कि बगल में सड़क निर्माण कंपनी का कैम्प होने के कारण लोगों ने कोई नोटिस नहीं ली. शनिवार की रात बाइक से तीन लोग आए और वाहन ले जाने का प्रयास शुरू किए. मौजूद ग्रामीणों के पूछताछ पर वे घबरा गए. बाद में तीनों लोग बाइक से भाग निकले. स्थानीय लोगों के अनुसार पहले वाहन मालिक मैरवा थाना क्षेत्र के थे. दो साल पहले उन्होंने वाहन को जीरादेई के चैयापाली के किसी व्यक्ति के हाथों बेच दी थी. ओपी इंचार्ज ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा कागजात दिखाने के बाद उसे उनको सौंप दिया गया. उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आवेदन नहीं दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024