Categories: पटना

सदन नहीं पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष…..समर्थन में उतरा पूरा विपक्ष, काली पट्टी लगाकर किया मुख्यमंत्री का विरोध

पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही में मंगलवार को अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नहीं पहुंचे। एक दिन पहले लखीसराय में स्पीकर से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी सदन में बहस हुई थी। विजय सिन्हा की जगह प्रेम कुमार आसन पर बैठे। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही स्पीकर के अपमान का आरोप लगाकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। हाथ पर काली पट्टी बांधकर सदन में आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायकों ने नीतीश पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा कि अध्यक्ष खुद सदन में आकर सफाई दें। दूसरी पाली में राजद नीतीश के इस्तीफे की मांग को लेकर वेल में आ गया। भारी हंगामे के बीच विधानसभा की दोनों पलियों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा अध्यक्ष के बीच लखीसराय में स्पीकर से दुर्व्यवहार को लेकर बहस हुई थी। नीतीश ने अध्यक्ष पर संविधान का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगा दिया था। जवाब में सदन अध्यक्ष ने भी तल्ख लहजे में पूछा था कि आप ही बताएं कि कैसे कार्यवाही की जाए। मामले को लेकर खूब बयानबाजी हुई थी। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने काली पट्टी बांधकर हंगामा खड़ा कर दिया।

विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा नहीं पहुंचने पर विपक्ष सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगा। मनेर में चारपोशी करने गए नीतीश भी विधानसभा नहीं आए। आसन की कार्यवाही प्रेम कुमार ने संभाली। विरोध होता देख संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोई भी अशोभनीय बात नहीं कही है। राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष आकर सदन में सफाई दें। इस पर प्रेम कुमार ने कहा कि यह कौन सी परंपरा है कि अध्यक्ष सफाई दें। भारी हंगाने के बीच सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दूसरी पाली में दो बजे भी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नहीं पहुंचे। विपक्ष के विधायक सीएम के इस्तीफे की मांग पर वेल में आ गए। इस पर चार बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

इस पूरी घटना के बाद बिहार का पूरा विपक्ष अब विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आ गया है मंगलवार को घटना के विरोध में विपक्ष के सारे सदस्य काली पट्टी बांधकर विधानमंडल पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और बिहार में तानाशाही शासन चलाने का विरोध किया। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से कल विधानसभा के अंदर अध्यक्ष के भी शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे वह कहीं से भी एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। अध्यक्ष किसी भी सदन का प्रमुख होता है। उनका सम्मान करना सभी के लिए जरूरी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026