परवेज अख्तर/सिवान: शहर के फतेहपुर बाइपास मोड़ स्थित एक होटल में रविवार को कलवार सेवा समिति द्वारा कुल देवता भगवान बलभद्र का पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न पंचायत से कलवार समाज के लोग शामिल हुए। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विनोद जायसवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी महिला प्रकोष्ठ रितु जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बलभद्र जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं पूजन समारोह का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ की गई।
शोभा यात्रा शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर जेपी चौक, दरबार रोड़, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ होते हुए समारोह स्थल पहुंचकर संपन्न हो गया। इस शोभा यात्रा में झंडा, घोड़े और ढोल नगाड़े के बीच रथ पर विराजमान कलवार समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की प्रतिमा के साथ कलवार समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की अच्छी खासी संख्या रही। इस दौरान बलभद्र पूजन एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचर्चा, सहभोज हुआ। वहीं इस दौरान सांस्कृतक एवं मेंहदी रचो प्रतियोगित का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों एवं बच्चियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। वहीं शाम में महाआरती भी हुई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…