✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ पर रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सात दुकानों का ताला तोड़ा दिया। उसमें चार दुकानों से हजारों रुपये नकद की चोरी हुई है। चोरी में शिव शंकर यादव के होटल से आठ सौ रुपया, सलाउद्दीन साइकिल दुकान से पांच सौ, सत्या स्वीट्स से एक हजार और राजदेव साइकिल दुकान से चार सौ रुपया की चोरी हुई है। जबकि चोरों ने सुधा वाटिका, ज्ञानु शर्मा, राजेश साह के दुकान का केवल ताला तोड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद हरदिया मोड़ के दुकानदारो में दहशत है। वहीं चोरों ने दो दिन पूर्व बालाजी नगर में भी दो मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। स्थानीय दुकानदारों ने सराय ओपी में आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…