सिवान: बैंक से रुपये निकासी कर घर लौट रहे व्यक्ति से उचक्कों ने उड़ाए दो लाख

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी के तरवारा मोड़ के पास उचक्कों ने सोमवार की शाम ने एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने और लोगों के एकत्रित होने के पहले ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांप टेघड़ा निवासी चंद्रशेखर सिंह सोमवार को एसबीआइ के एडीबी बैंक से अपने निजी काम के लिए दो लाख रुपये निकासी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वे रुपये थैले में रख बाइक की हैंडल पर रखे थे तभी तरवारा मोड़ स्थित विद्युत कार्यालय के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रुकने के लिए कहे।

वे जैसे ही रुके तभी उक्त बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया तथा बाइक की हैंडल में रखे थैला समेत दो लाख रुपये ले लिए तथा शोर मचाने पर मौत के घाट उतार देने की धमकी देते हुए सिवान-छपरा हाइवे की ओर फरार हो गए। उनके द्वारा शोर मचाने तथा लोगों को एकत्रित होने के पूर्व बदमाश काफी दूर तक निकले गए। पीड़ित चंद्रशेखर सिंह ने घटना की सूचना ओपी को दी। इस संबंध में सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित द्वारा अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026