महाराजगंज: शहर में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने लोगों को होती है परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सरकार जहां एक ओर शहर से लेकर गांव को स्वच्छ रखने के लिए हर घर शौचालय का निर्माण कर खुले में शौच मुक्त का प्रमाण पत्र ले रही है वहीं दूसरी ओर शहर में सार्वजनिक शौचालय के अभाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजगंज शहर पुरानी मंडी है। बाजार में कपड़ा, बर्तन, बाइक, सोना-चांदी, फर्नीचर, इलेक्ट्रीक सहित सभी प्रकार की दुकानें हैं।

यहां प्रतिदिन हजारों लोग विभिन्न सामानों की खरीदारी के लिए आते-जाते रहते हैं, लेकिन बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से उन्हें शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, युवतियों को होती है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि शहर के फुलेना स्मारक के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ है। राजेंद्र चौंक पर भी शौचालय का निर्माण की योजना है। जमीन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए एक- दो और जगहों को चिह्नित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024