परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में शराब मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तारों में सारण जिले के जनता बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार जबकि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिघवल निवासी अरबिन्द राम व अनूप कुमार का नाम शामिल है। पहली घटना शहर के कचहरी रेलवे ढ़ाला से जुड़ी है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक को जब रोका गया तो वह भागने लगा।
बाद में पकड़कर जांच करने पर उसके पास से 44 पीस शराब बरामद किया गया है। वहीं दूसरी घटना सिघवल मोड़ के समीप की बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवकों को जब रोका गया तो दोनों भागने लगे। बाद में पकड़े जाने पर उनकी तलाशी के दौरान अनुप के पास से एक बोतल शराब बरामद किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…