सिवान में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर सज गया है राखी का बाजार

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सावन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। एक से बढ़कर एक आकर्षक व अलग अलग रंगों की राखियां दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तक सजाई हुई हैं,ताकि बहने अपने भाइयों के कलाइयों पर उन्हें बांधने के लिए खरीदारी कर सकें। भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बहनों में अपने भाई के लिए अच्छी से अच्छी राखी खरीदने की होड़ सी लगी है। बच्चों के लिए बेन टेन, छोटा भीम, डोरोमान, मिक्की माउस तो युवाओं के लिए एडी स्टोन, मोती और कई डिजाइनर राखियाें की बाजारों में मांग है। खास यह भी है कि युवाओं को लुभाने के लिए राखियों को हू-ब-हू ब्रेशलेट का लुक दिया गया है।

पांच रुपये से लेकर तीन सौ तक की राखी है उपलब्ध

बाजारों में इस बार दुकानों पर पांच रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है। वहीं कई दुकानों पर इससे भी अधिक कीमत की राखियां दिखाई दे रही हैं, जबकि नगर के आभूषण विक्रेताओं के यहां चांदी की नई डिजाइन की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रह रही है। इसी तरह मेहंदी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाएं व युवतियां खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के कारण बीते वर्ष में रक्षाबंधन पर बाजार पूरी तरह मंदा था। इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी होने से अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026