सिवान: डकैती की योजना बन रहे तीन बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलौरी गांव से बुधवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डकैती की योजना बन रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के क्रम में अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी दी है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी थी। गिरफ्तार बदमाशों में नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी सुशील कुमार शर्मा, महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम निवासी अभिषेक कुमार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छक्का हाता निवासी अजीत कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा, तीन गोली , एक चाकू, एक फाइटर, दो मोबाइल, चार बाइक एवं बाइक के पार्ट्स बरामद की है।मामले में मुफस्सिल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात बदमाश अमलोरी गांव के पास डकैती की योजना बनाने के लिए हथियार के साथ एकत्रित हैं।

इसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष जब घटना स्थल पर पहुंचे तो एकत्रित बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा लिया गया। जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभिषेक एवं सुशील से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि फरार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली निवासी आदिल, अरबाज उर्फ अकबर अली, ओरमा निवासी मुकेश यादव, हुसैनगंज निवासी सोनू एवं एजाज शामिल थे।

बताया कि हम लोग लूट व डकैती की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए थे। अभिषेक के पास से दो गोली एवं चाकू और सुशील के पास एक कट्टा, एक गोली, मोबाइल बरामद हुआ। दोनों की निशान देही पर अजीत कुमार को कदम मोड़ से गिरफ्तार किया गया। ये बाइक मिस्त्री है। बताया कि गिरफ्तार अभिषेक कुछ दिन पूर्व कदम मोड़ पर डकैती मामले में फरार था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024