सिवान: तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण कर हुआ समापन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया पीजी कालेज परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता कार्यक्रम का गुरुवार को पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में उपस्थित जेडए इस्लामिया कालेज के सचिव ज़फ़र अहमद गनी ने कालेज में ज्ञान, जानकारी, जागरुकता एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम करने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रसंशा करते हुए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी से हमारे कालेज के तमाम छात्र छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे जानने से लेकर और कई तरह की जानकारी एवं ज्ञान की प्राप्त हुई। मौके पर उपस्थित कालेज के प्राचार्य डा. जावेद इकबाल ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम कालेज में पहले कभी नहीं हुआ था।

कार्यक्रम के दौरान वायस प्रिंसिपल डा. इदरीश आलम, एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर आशा शर्मा, हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशोक प्रियंवद ने भी सम्बोधित किया। समापन समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया जो काफी सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इसमें सही जवाब देने वालों को मौके पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर आयोजित हुए चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह का संचालन सीबीसी पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024