सिवान: सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पहली घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के रामापाली मोड़ की है. जहां बाइक और बुलेट के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी तूफ़ान कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों ने बताया कि घर से सीवान कुछ कार्य के लिए जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा रामापाली मोड़ के समीप हुई. दूसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम हाइवे की है. जहां हाइवे पर चढ़ने से पहले बने ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक से सवार पति पत्नी गिर कर घायल हो गए. जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान बड़हड़िया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव निवासी एहसान अली व पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026