परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना बड़हड़िया थाना क्षेत्र के तीनभेड़िया मोड़ की है। जहां बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गाड़ी से गिर गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान तीनभेड़िया गांव निवासी नितीश कुमार के रूप में हुई है।
दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर समीप हाइवे की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में छपरा के रसूलपुर गांव निवासी नीरजकांत सिंह, गोपालगंज के थावे गांव निवासी शशिभूषण शामिल हैं। घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक की टक्कर हो गई। घायल शशिभूषण की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों के परिजनों अस्पताल पहुंच उनका इलाज कराने में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…