छपरा: लोकनायक जेपी के गांव सिताब दियारा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से कुछ ही घण्टे पहले माँझी के जयप्रभा सेतु स्थित चेकपोस्ट से माँझी थाना पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जांच के क्रम में लोडेड कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार युवक के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक झांसा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक रिविलगज थाना क्षेत्र के गरीबा टोला निवासी महेश यादव का पुत्र निराला कुमार बताया जाता है। पुलिस गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ कर रही हैं।
साथ ही उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही हैं। माँझी थाना पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन अन्य शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिताब दियारा के गरीबा टोला के युवक की कट्टे के साथ हुई गिरफ्तारी तथा फरार युवक के मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस तथा सीआईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर और अधिक चौकसी बढ़ा दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…