सिवान: सीएसपी लूट कांड के आरोपी को तीन साल कैद

  • 14 मई 2020 को भगवानपुर के अरुआ मीर हाता में हुई थी लूट
  • आरोपित वाजिद अली उर्फ मन्टू हुसैनगंज के महुअल गांव का है

परवेज अख्तर/सिवान: प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को सीएसपी लूटकांड के एक आरोपित को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायिक सूत्रों ने बताया कि 14 मई 2020 को भगवानपुर के अरुआ मीर हाता में पीएनबी के सीएसपी से अपराधियों ने 96 हजार रुपए लूट लिए थे। हथियार के बल हुई लूटकांड को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने संलिप्त एक आरोपित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव के वाजिद अली उर्फ मन्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद घटना में दोषी बताते हुए साक्ष्य के साथ न्यायालय में मन्टू के खिलाफ चार्जशीट सौंप दिया।

न्यायिक दंडाधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने चार्जशीट के बाद लूटकांड की सुनवाई शुरू करते हुए दोनों पक्षों की बहस व दलीलें सुनने के बाद आरोपित वाजिद अली उर्फ मन्टू को दोषी पाया। फैसला सुनाते हुए तीन साल की कठोर सजा सुनाई। इसके साथ ही दस हजार का जुर्माना लगाया। न्यायिक दंडाधिकारी ने धारा 394 में तीन साल की सजा के साथ दस हजार जुर्माना व आर्म्स एक्ट में भी तीन साल की सजा व दस हजार रुपए जुर्माना अदा करने को निर्णय दिया है। कहा कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष से सहायक अभियोजन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बहस की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026