सिवान: मिनी आंगनबाड़ी में फर्जी नौकरी देने वाला ठग धराया, सुपरवाइजर की नौकरी के लिए अभ्यर्थियों से करता था लाखों की ठगी

  • आरोपी की पहचान जामो थाना क्षेत्र के तेलमापुर गांव निवासी
  • तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिलाओं को ठगी का बनाया शिकार

परवेज अख्तर/सिवान: मिनी आंगनबाड़ी में फर्जी नौकरी दिलाने वाले एक शख्स को बुधवार की दोपहर तकरीबन 1:00 बजे सीवान कचहरी के समीप से पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान जामो थाना क्षेत्र के तेलमापुर निवासी 28 वर्षीय अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस शख्स के द्वारा फर्जी तरीके से मिनी आंगनबाड़ी सेविका और सुपरवाइजर की बहाली में महिलाओं से व्यापक स्तर पर ठगी की गई है. नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठने वाले ठग के द्वारा तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर तकरीबन 2:00 बजे कुछ महिलाएं सीवान कचहरी में किसी काम को लेकर पहुंची हुई थी। इसी दौरान महिलाओं से ठगी करने वाला शख्स गाड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाते हुए शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया.

इसके बाद अन्य दर्जनों महिलाएं उसकी घेराव कर शोर मचाने लगी। इसकी जानकारी जैसे ही नगर थाने की पुलिस को हुई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया. पूरी वारदात के संबंध में लकरी नवीगंज निवासी ठगी की शिकार हुई महिला आरती देवी,पिंकी देवी,आशा देवी,रंभा देवी,रेनू देवी,राधिका देवी,पिंकी सभी अलग-अलग गांव की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि ठग के द्वारा उन्हें पच्चीस सौ रुपया मानसिक वेतन दिलाने की लालच पर मिनी आंगनबाड़ी सेविका के लिए इनके द्वारा किसी से एक लाख तो किसी से डेढ़ लाख रुपये लिया गया. हालांकि उनके बहाली के 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अब तक उनका वेतन नहीं मिला. महिला ने बताया कि मेरे जैसे जिले के रघुनाथपुर, लकड़ी नवीगंज आदि दर्जनों प्रखंडों के तकरीबन 2 दर्जन से अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 16 लाख की ठगी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026