परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवालिया बाजार पर कुछ हमलावरों ने थाना क्षेत्र के सुरबीर गांव के रामअवध के पुत्र 30 वर्षोय शैलेश कुमार उर्फ मुन्ना को संध्या में धारदार हथियार, लाठी व रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसको इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी लाया गया गम्भीर स्थिति देख डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है.
जख्मी के बयान पर महाराजगंज थाना में आवेदन दिया गया है. जिसमें जख्मी ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवालिया गांव निवासी इब्राहिम मियां के पुत्र अफरोज 20 वर्ष, जगदीश महतो के पुत्र सन्नी महतो 20 वर्ष, अमरनाथ राम के पुत्र आनंदी राम उम्र 21 वर्ष ,स्व जगदीश महतो के पुत्र विकेश महतो 22 वर्ष को आरोपित किया है. जख्मी ने आरोपितों पर दो लाख रुपये छिनने का आरोप लगाया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…