परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दिया है। ऐसे में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। बोर्ड ने सभी कोटियों के मान्यता प्राप्त माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नौवीं कक्षा में नियमित रुप से पढ़ने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेेशन कराने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिहार बोर्ड के द्वारा जारी पत्र के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों की उम्र एक मार्च 2024 को न्यूनतम 14 वर्ष होना अनिवार्य है। इससे कम उम्र के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ऐसे में एक मार्च 2010 के बाद की जन्मतिथि वाले विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्टर्ड नहीं किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…