सिवान: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने व पंजीकरण करने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने व आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाने से निजात देने के लिए तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने व पंजीकरण करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों को पंचायत सेवक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका को 0 से 21 दिन तक जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए उप रजिस्ट्रार बनाया गया है। इससे लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में सहूलियत होगी। बताया गया कि जन्म मृत्यु एक प्रमाणिक दस्तेवाज है। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र का निबंधन अति आवश्यक है।

जन्म प्रमाण-पत्र की उपयोगिता के बारे में बताया गया कि जन्म की तारीख का प्रमाण यह प्रमाणित दस्तावेज है। यह स्कूल में दाखिला, राशन कार्ड बनाने, वोटर कार्ड व पासपोर्ट बनवाने में काफी उपयोगी है। इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु की तारीख का प्रमाणित दस्तावेज है। पैतृक संपति के दावे के निराकरण में उपयोगी है। जीवन बीमा के लिए तथा बैंक खातों में उपयोगी है। प्रशिक्षण में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कुमार रामानुज, कृष्णा प्रसाद माझी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी, पंचायत सचिव जगन्नाथ चौधरी, कार्यपालक सहायक राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, सरिता देवी, पिंकी परवीन, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024