सिवान: लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए केंद्र से एनडीए को हटाना जरूरी : तेजस्वी

इंडिया गठबंधन (राजद) प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में की चुनावी सभा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संविधान को खत्म करना चाहते हैं।इसके बाद देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। ऐसे में लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए केंद्र से एनडीए की सरकार को सत्तामुक्त करना होगा। उक्त बातें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में सोमवार को 18 सिवान संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन (राजद) प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार की है। बिहार को आज तक कोई भी विशेष पैकेज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि क्या किसानों की आय दुगनी हुई, बेरोजगारी घटी, रघुूनाथपुर क्षेत्र के लोगों को क्या मिला। आप क्यों उनको वोट देंगे। वहीं इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का 2014 व 2019 की लोकसभा चुनाव के दाैरान दिए गए भाषण की रिकार्डिंग को जनसमूह को सुनाया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा की चुनाव में 10 लाख नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था। चार लाख शिक्षकों को नौकरी दी। जब तीन लाख नौकरी देने की बात आई तो चाचा ने पलटी मार दी। अगर चाचा पलटी नहीं मारते तो 10 लाख नौकरी का वादा लोकसभा चुनाव के पूर्व कर दिखा देते। उन्होंने कहा कि आज बिहार में पेपर लीक हो रहा है, उसमें सरकार में शामिल नेताओं का ही हाथ है।

देश के पीएम जैसा विश्व में कोई झूठा पीएम नहीं होगा। भाजपा का मतलब बड़का झूठा पार्टी बताया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा क्या सिवान की जनता का एनडीए सांसद ने पूरा किया है? उन्होंने इंडिया गठबंधन के राजद का प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को जीता कर दिल्ली संसद में भेजने और भाजपा को देश से भगाने की अपील की। वहीं उधर वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि देश से मोदी सरकार ने आपसी भाईचारा खत्म करने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी है। अमीरों की लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कि हमारी पार्टी के विधायक को तोड़ दिया। हमारे विधायक के बदौलत नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हमारे साथ धोखा दिया। ऐसे पार्टी को लोकसभा चुनाव में हराना अतिआवश्यक है। तभी देश के लोकतंत्र बचेगा। राज्यसभा सांसद तारिक अनवर ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है, देश में लोगों की बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ चुका है। जिससे आपसी भाईचारे खत्म होते जा रहे हैं। सभा को राज्यसभा सांसद संजय यादव, राजद प्रत्याशी विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, बच्चा पांडेय, सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, एमएलसी विनोद जायसवाल आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026