सिवान में जीविका समूह से ऋण वसूल कर लौट रहे राकेश को चाकू मार किया घायल, रेफर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर रेलवे ट्रैक पंचायत भवन के समीप अपराधियों ने चाकू मारकर एक युवक से लूटपाट कर ली.जीरादेई थाना क्षेत्र के नंदपाली गांव निवासी राजेश कुमार सिंह है.घटना के संबंध में परीजनो ने बताया की राजेश जीविका समूह से ऋण लिए गए रूपये की वसूली करता है.सोमवार को तितिरा के तरफ वसूली करने के लिए गया था.संध्या तकरीबन 5 बजे वह लौट रहा था.तभी भंटापोखर रेलवे ट्रैक पंचायत भवन के समीप अपराधियों ने उसे दर्जन बार से अधिक चाकू गोद कर घायल कर दिया और पास में रखे रूपये,बाइक ,मोबाइल सहित अन्य समानो की लूटपाट कर ली. हालांकि नगद रूपये कितने थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

इधर घटना के बाद राजेश वहीं तड़प रहा था तो राहगीरो की नजर उसपर पड़ी.तभी किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दिया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.जहां चिकित्सकों द्वारा स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.लेकिन परिजन उसे पटना न ले जाकर गोरखपुर लेकर चले गए.सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ अजय कुमार नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम,मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास आदि ने घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली. एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026