सिवान: आज डीजल एवं पेट्रोल का दाम बराबर-जिलाध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: जिला कांग्रेस कार्यलय पर शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि आज देश में गरीब जनता को रोटी का इंतजाम करना ही मुश्किल हो गया है। जिस टमाटर का चोखा बना कर गरीब जनता खाती थी वह 140 किलो मिल रहा है। वहीं हरी सब्जियों की कीमत 50 से सौ के बीच है जबकि हरी मिर्च 120 किलो है। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान पर है। मोदी ने कहा था कि डालर और रुपया बराबर करेंगे जबकि उल्टा यह हुआ कि डीजल और पेट्रोल का रेट बराबर हो गया।

उज्ज्वला योजना एक मजाक बनकर रह गई है। बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डा. एहतेशाम ने कहा कि मोदी के अमेरिका दौरा क्रम में प्रिडेटर ड्रोन की कीमतों से चार गुने कीमत पर ड्रोन की खरीदारी की गई। ड्रोन की कीमत 220 करोड़ रुपए प्रति अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी बिक्री की गई जबकि भारत सरकार ने 880 करोड़ रुपए प्रति ड्रोन के हिसाब से 25000 करोड़ की डील की है। यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। प्रेस वार्ता में जमाल अहमद ,सुशील कुमार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024