सिवान: श्रावणी मेला को ले चलेगी अनारक्षित विशेष गाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचालन रविवार से 31 अगस्त तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचालन तीन जुलाई से एक सितंबर तक 61 फेरों के लिए किया जाएगा। वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी दो जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा से 22.10 बजे, सिवान से 22.40 बजे, एकमा, दूसरे दिन छपरा से, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बरहट जं. तथा बांका छूटकर देवघर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी तीन जुलाई से एक सितंबर तक प्रतिदिन देवघर से प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 08.05 बजे, मैरवा से 08.27 बजे, भटनी, देवरिया सदर तथा चौरीचौरा छूटकर गोरखपुर पहुंचेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026