सिवान: ट्रैफिक पुलिस करेगी ई-चालान, मशीन के जरिए मौके पर वसूला जा रहा जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए ई-चालान की शुरुआत हो गई है। यह व्यवस्था लागू होने से विभाग की परेशानी दूर होती नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस पीओएस मशीनों के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से जुर्माने की राशि वसूल कर रही है। पीओएस मशीन में ट्रैफिक नियमों की नए मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक विभिन्न धाराओं और उनके जुर्माने की राशि फीड है। जिस धारा का उल्लंघन होगा उसको भरते ही जुर्माने की राशि सामने आ जाएगी और उसे बाइक चालक को भरना पड़ेगा। इस व्यवस्था के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालक का ट्रैफिक जवान मौके पर ही फोटो खींचेगा और गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर पीओएस मशीन में फीड करेगा। इसके बाद जुर्माने की राशि डिस्प्ले पर आ जाएगी। फिर पेमेंट के तीन आप्शन में से एक को सिलेक्ट कर जुर्माना भरा जा सकेगा। चालक पीओएस मशीन पर ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जुर्माने की राशि भर सकता है या वह नकद दे सकेगा। यदि वह दोनों की स्थिति में जुर्माना नहीं भर रहा है तो उसके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक लिंक शेयर की जाएगी। इसके माध्यम से यदि तीन दिन में जुर्माना नहीं भरा तो कोर्ट जाकर जमा करना होगा।

कहते हैं ट्रैफिक प्रभारी

पीओएस मशीन उपलब्ध हो गई है। जिसे ई-चालान किया जा रहा है। फोटो खींचा और गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर पीओएस मशीन में फीड करते ही जुर्माने की राशि डिस्प्ले पर आ जा रही है।
शाहजहां खान

ट्रैफिक प्रभारी सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026