सिवान: शराब बरामदगी मामले में दो अभियुक्त दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: अपर जिला न्यायाधीश सह विशेष अदालत उत्पाद द्वितीय विजय कृष्ण सिंह की अदालत ने शराब बरामदगी से जुड़े मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त प्रेम कुमार सिंह एवं अनिल कुमार गिरि को मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30 ए के अंतर्गत दोषी करार देते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना से कुछ दूरी पर उत्तर प्रदेश के रास्ते लाई गई ट्रक से शराब का अनलोडिंग प्रेम गिरि एवं सुनील सिंह करा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना ने दल बल के साथ जब छापामारी की तो दोनों अभियुक्त भागने में सफल हो गए।

ट्रक से लगभग 4000 लीटर शराब की बरामदगी की गई। उक्त मामले में पुलिस के आवेदन पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय यादव ने बहस किया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक ने बहस करते हुए अदालत का ध्यान आकृष्ट कराया कि ऐसे शराब माफियाओं के चलते बिहार में शराबबंदी प्रभावित रही है। ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों के सुनने के पश्चात अदालत ने 28 अ्रपैल की तिथि सजा के बिंदु पर सुनवाई हेतु निर्धारित की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026