परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुरुवार की अल सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। गर्मी के कारण जहां लोग पूर्वाह्न 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलना उचित नहीं समझते थे वे मौसम सुहावना होने से घर के बाहर बाजारों व अन्य जगहों पर घूमते नजर आए। गुरुवार को तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं दूसरी ओर वर्षा की संभावना से किसान आसमान में टकटकी लगाए हुए थे। ऐसे तो करीब 90 प्रतिशत से अधिक किसानों द्वारा गेहूं की दवनी कर ली गई, लेकिन जो किसान गेहूं की दवनी से बच गए हैं वे वर्षा की आशंका से चिंतित नजर आए रहे हैं और वे इस कार्य को जल्द निपटाने में जुटे हुए हैं। ऐसे यदि वर्षा हुई तो आम, लीची, सब्जी आदि की फसल के लिए फायदेमंद ही होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…