सिवान: दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का हुआ समापन

उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले 70 किसानों को किया गया पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोपालगंज रोड स्थित जिला कृषि कार्यालय परिसर में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान सह प्रदर्शनी मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। मेले में विभिन्न प्रखंडों से आए प्रगतिशील किसान शामिल हुए। मेले के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कार्यशाला के तहत नए तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने कहा कि सरकार किसानों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है, ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। किसान सलाहकारों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में जाकर किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। इस दौरान उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्होंने मिट्टी परीक्षण को भी आवश्यक बताया। कहा कि किसानों को अपनी खेत की मिट्टी की नियमित जांच करानी चाहिए और आवश्यकता अनुसार उसमें पोषक तत्व डालना चाहिए। इधर मेला में व्यापक पैमाने पर कृषि उत्पादों की भी बिक्री हुई।

मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले को किया गया पुरस्कृत :

दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान सह प्रदर्शनी मेले में किसानों द्वारा लगाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शनी को चयन समिति द्वारा कैटेगरीवाइज चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। डीएओ ने बताया कि इस दौरान करीब 70 किसानों को पुरस्कृत किया गया है। इमसें प्रथम विजेता को 1500, द्वितीय विजेता को एक हजार व तृतीय पुरस्कार पाने वाले को पांच सौ रुपये उनके खाते में आरटीजीएस के माध्मय से भेजी जाएगी। साथ ही किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026