सिवान: पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2018-20 के ओल्ड कोर्स परीक्षा का शिड्यूल जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन साल से लंबित चल रहे पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2018-2020 के ओल्ड कोर्स परीक्षा 2019 का परीक्षा शिड्यूल आंशिक संशोधन के बाद दोबारा जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिड्यूल में मामूली बदलाव पेपर को लेकर किया गया है। ऐसे में सत्र 2018-20 के ओल्ड कोर्स के छात्रों काे पहले दिन 9वें पेपर की परीक्षा होगी। जबकि उसी सत्र के न्यू कोर्स के छात्रों की 10वें पेपर की परीक्षा होगी। बता दें कि पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2018-20 न्यू एवं ओल्ड कोर्स परीक्षा 2019 तथा सत्र- 2019-21 परीक्षा 2020 के लिए संयुक्त परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया था।

डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार पड़ित ने बताया कि पीजी के मुख्य विषय की परीक्षा के बाद न्यू कोर्स के छात्रों के च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत एईसीसी-2 की परीक्षा एक मार्च काे होगी। पीजी थर्ड सेमेस्टर के ओल्ड कोर्स के छात्रों के थ्योरी पेपर की परीक्षा 9 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक दो सिटिंग में संचालित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 से शाम 4:30 तक आयोजित की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026