सिवान: डाटा एंट्री ऑपरेटरों का दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल समाप्त

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य डाटा इंट्री व कंप्यूटर आपरेटर संघ, के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा बेलट्रान के माध्यम से संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों, कार्यालयों, निगमों, बोर्ड, आयोग व अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी प्रोग्रामर, आशुलिपिक, डाटा इंट्री आपरेटर एवं आइटी द्वारा समाहरणालय गेट पर आयोजित दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को समाप्त हो गया। सांकेतिक हड़ताल के कारण कार्यालयों के कामकाज पर प्रतिकूल असर देखने को मिला। बुधवार को जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सांकेतिक हड़ताल का समर्थन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई में हमारी पूरी सहभागिता है। इन सभी कर्मियों की मांगे जायज है। सरकार ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करवाकर सरासर अन्याय कर रही है। साथ ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि सरकार को विभाग में सेवा समायोजन कर देना चाहिए। डाटा इंट्री व कंप्यूटर आपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर सरकार समायोजन नहीं करती है तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल में महासचिव अजय कुमार कुशवाहा, सचिव अभिमन्यु कुमार सहित सभी विभागों में कार्यरत प्रोग्रामर, आशु लिपिक, डाटा इंट्री आपरेटर एवं आइटी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024