परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गोरेयाकोठी के लद्दी बाजार व मैरवा प्रखंड श्रीनगर में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया। वहीं स्वजनों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतकों की पहचान यूपी के देवरियां जिला के खामपाल थाना क्षेत्र के सिरिसिया पावर निवासी कालिदी देवी एवं गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सादीपुर दलई टोला निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई। मामले में समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने बताया कि पहली घटना मैरवा में हुई। जहां एक महिला कालिदी देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर यूपी से मैरवा स्थित हरेराम बाबा मंदिर में पूजा करने आई थी।
पूजा करने के बाद वह अपने पति के साथ घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कालिदी देवी की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि उनके पति आंशिक रूप से घायल हुए। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी गांव में हुई, जहां बाइक सवार राकेश कुमार यादव को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में राकेश की मौत मौके पर हो गई। राकेश बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…