परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मेहंदार मंदिर परिसर से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार मोबाइल की निशानदेही पर चोरी की 14 मोबाइल बरामद की है। गिरफ्तार चोर की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी असरफ और चांद के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मोबाइल चोरों की निशानदेही पर ओपी पुलिस ने सिवान शहर स्थित एक मोबाइल दुकान में कार्यरत सूरज नामक एक कर्मी को भी गिरफ्तार किया है तथा मोबाइल दुकान से चोरी की 14 मोबाइल भी बरामद की है।
इस मामले में ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार चोर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। प्रत्येक मोबाइल को पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। इसका इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जाता था। ज्यादा मोबाइल चोरी करने पर इन्हें काफी अच्छी रकम मिलती थी। एक दिन में चोर सात से आठ मोबाइल फोन की चोरी करते थे, इससे वह कम से कम 30 से 40 हजार रुपये कमाते थे। ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों पर प्राथमिकी कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…