सिवान: प्रसव के दौरान महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने किया क्लीनिक के समक्ष हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी के टारी रोड स्थित निजी क्लीनिक में आठ मई की सुबह प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका का दाह संस्कार करने के बाद स्वजन शनिवार की दोपहर क्लिनिक पर पहुंच हंगामा चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिए। ग्रामीणों के आक्रोश को देख क्लीनिक छोड़ चिकित्सक व कर्मी फरार हो गए। ग्रामीण प्रशासन से चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।आक्रोशित लोगों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। बताया जाता है कि भागर निवासी मुन्ना प्रसाद की पत्नी मूर्ति देवी का प्रसव पीड़ा हो रहा था। स्वजन उसे क्लीनिक में लाए जहां चिकित्सक ने यह कह कर महिला का आपरेशन किया था कि बच्चा को नहीं पर मां को बचा लेंगे। स्वजन चिकित्सक की बात पर सहमत हो गए। उसके बाद चिकित्सक द्वारा आपरेशन करने के लिए पैसे की मांग की गई।

स्वजन किसी भी सूरत महिला की सुरक्षा के लिए चिकित्सक की मांग को स्वीकार कर लिए राशि जमा कर दिए। महिला का आपरेशन के माध्यम से शिशु का जन्म हुआ। शिशु के जन्म के साथ ही महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और चिकित्सक ने उसे रेफर नहीं करते हुए सिवान से डाक्टर बुलाने की बात कह अपने क्लीनिक पर ही रोक लिया। धीरे-धीरे महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने क्लीनिक संचालक पर आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद वह अपने यहां की पर्ची को फाड़ दिया तथा मृतका के शव को किसी वाहन पर रखकर गांव भेजवा दिया। इधर महिला का अंतिम संस्कार करने के चार दिन बाद उसके उसके स्वजन शनिवार की दोपहर क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इधर हंगामा देख अस्पताल के संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी के एएसआइ हरिवंश यादव मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्वजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026