परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के तेलामापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान तेलामापुर गांव निवासी पिंकी देवी, बेटी जुली कुमारी व दूसरे पक्ष से तेतरी देवी, सुनीता देवी के रूप में हुई है।
एक पक्ष की पिंकी देवी ने बताया कि अपनी भूमि पर कुछ कार्य कर रही थी। इस दौरान पट्टीदारों द्वारा रोक लगा कर मारपीट की गई। इसमें हमलोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की तेतरी देवी ने बताया कि इन लोगों द्वारा रास्ता रोकने का प्रयास किया जा रहा था। इस कारण मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान जेवर भी छीन लिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…