परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने मां और बेटी को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में स्वजनों ने घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले महिला गांव में चापाकल से पानी भरकर घर जा रही थी।
उसी दौरान गांव के कुछ युवक ने छेड़खानी की। महिला ने अनदेखी कर अपना काम किया और वहां से चली गई। गुरुवार को घर के बाहर जब महिला घरेलू कार्य कर रही थी, इसी दौरान तीन से चार की संख्या में गांव के ही युवक पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। इसी दौरान नाक के सोने की कील छीन लिया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के हाथ पर चाकू से वार कर उसे भी घायल कर दिया और सभी फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…