✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन से होकर एक मालगाड़ी को पास करने के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों को बुधवार को देर तक खड़ी कर दी गई। इस वजह से इस ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन दोनों ट्रेनों को सिवान जंक्शन पर लगभग 40 मिनट खड़ा रखना पड़ा। जानकारी के अनुसार 05440 नंबर की सिवान-मसरख पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12:03 पर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आई, लेकिन इस ट्रेन को 12:43 पर रवाना किया गया। इसी तरह 05440 मऊ छपरा पैसेंजर ट्रेन 12:15 में प्लेटफार्म नंबर दो पर आई, इसे भी 40 मिनट तक जंक्शन पर खड़ा रहना पड़ा।
मिली जानकारी अनुसार डाउन साइड से एक मालगाड़ी आ रही थी। उस मालगाड़ी को पहले निकाला गया। इस वजह से पैसेंजर ट्रेन को खड़ा करना पड़ा। नतीजतन सिवान से पचरुखी, दरौंदा, एकमा, दाउदपुर होते हुए छपरा तक जाने वाले यात्री परेशान हुए। जबकि दूसरे ट्रेन से सिवान से पचरुखी, दरौंदा, महाराजगंज होते हुए मसरख जाने वाले यात्री परेशान हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…