सिवान डीएम-एसपी ने छठ को लेकर जंक्शन का किया निरीक्षण

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को छठ को लेकर सिवान जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। डीएम एवं एसपी ने सर्कलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म नंबर एक, पैदल पथ, जीआरपी का निरीक्षण किया। जहां कमी पाई गई उसे ठीक करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। एसपी ने सर्कलेटिंग एरिया पर लगे निजी वाहनों की जांच करने का आदेश दिया।

कहा कि सभी गाड़ियों की जांच कर उनका आधार कार्ड लेकर रखें। इससे किसी भी यात्री के साथ कोई भी घटना नहीं होगी। वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे। भीड़ को देखते हुए हर जगह पर जवानों की तैनाती रखे। आरपीएफ, जीआरपी एवं थाना स्तर से जवान रहेंगे। मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक सिंह, डीसीआई विशाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026