परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव में मंगलवार को घर के बंटवारा को लेकर चाचा ने अपने भतीजा को ईंट-पत्थर एवं लाठी से वार कर घायल कर दिया. घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है.
घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव निवासी घनश्याम कुमार के रूप में हुई. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट है.घायल के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि कुछ दिनों से घर के बंटवारा को लेकर विवाद हो रहा है. मंगलवार को मेरे भाई ने हमलोगों से विवाद शुरू कर दिया. जब मेरे बेटे ने इसका विरोध किया तो भाई ने मेरे पुत्र को ईंट एवं लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…