परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में मंगलवार की दोपहर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जमकर ईट पत्थर चले. इस पथराव में पड़ोस के उमाशंकर प्रसाद उर्फ खेदू प्रसाद की पुत्री प्रियंवदा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. विदित हो कि सुंदरी के संतू महतो व रामा महतो के बीच सुबह से ही झगड़ा हो रहा था . जिसमें संतू महतो के पक्ष से चलायी गयी ईट प्रियंवदा कुमारी के सिर के पिछले हिस्से में लग गयी. जिससे प्रियंवदा के सिर से लगातार रक्त स्राव होने लगा.
परिजनों ने आनन फानन में पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी बड़हरिया लाया. जहां के चिकित्सकों ने उसका इलाज किया.पीड़िता की मां मंजू देवी ने बताया कि उनकी बेटी की हालत काफी नाजुक है .बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने पीड़ित को चोट लगने के बाद आपस में समझौता कर लिया.अलबत्ता घायल के बारे में बॉन्ड में कुछ नहीं लिखा गया है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दोनों पक्ष काफी दबंगई करते हैं . पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…