परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार की सुबह दहा नदी पुल पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया. जिसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की पहचान गोपालगंज ज़िले के थावे निवासी बोलबम पांडे के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि दरौली थाना क्षेत्र के लेजा गांव में बुधवार की रात बड़े भाई और भतीजे को सांप ने डंस लिया था. जहां भतीजा अभिनंदन की मौत हो गई थी. जबकि बेहोश भाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
जिसकी हाल जानने के लिए पूरा परिवार सदर अस्पताल आया था. जहां हाल जानने के बाद गुरुवार की सुबह नौ बजे के आसपास ई-रिक्शा से लेजा गांव जा रहे थे. तभी दहा नदी पुल के समीप अनियंत्रित होकर ई5रिक्शा पलट गया. जिसमें सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में चुनचुन देवी, थावे निवासी पूजा देवी, मूरत देवी, तोता देवी व दो वर्षीय बच्ची अनया कुमारी के रूप में हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…