सिवान: अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर- सिवान मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों काे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान चैनपुर ओपी के खलका बाजार निवासी विनोद चौधरी, अजय चौधरी तथा भागर निवासी एसबी कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि ओपी क्षेत्र के खलका बाजार निवासी अजय चौधरी अपने पिता विनोद चौधरी को बाइक पर बैठाकर बुधवार की सुबह नवादा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गए थे। पंप से तेल लेकर अपने घर लौट रहे थे तभी सिवान की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार पिता- पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को चैनपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर चैनपुर की ओर भागा तभी नवादा काली मंदिर के समीप दूसरे बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में भागर निवासी मोहन राम के पुत्र एसबी कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर चैनपुर ओपी पुलिस सीसी फुटेज के माध्यम से पिकअप की पहचान में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024