परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मनसा हाता निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी ममता कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि 29 सितंबर को जामो रोड स्थित सेंट्रल बैंक में 30 रुपये लेकर गई थी। 25 हजार रुपये जमा करना था और पांच हजार रुपये का सामान की खरीदारी करनी थी। जब विड्राल फार्म भरकर रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर खड़ी थी तभी दो अज्ञात युवक आए और विड्राल फार्म गलत बता सही फार्म भरने की बात कहने लगे।
इस दौरान वे दो लाख रुपये बता कागज की गड्डी थमा रखने को कहे तथा मेरे पास से 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने थाना में आवेदन देने को कहा। थाना में आवेदन देने पर पुलिस कर्मियों द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जा रहा है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…