परवेज अख्तर/सिवान: स्टेट हाइवे 73 पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने जा रही यात्रियों से भड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे में बस पर सवार एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.
जहां दोनों घायलों का इलाज शुरू हुआ. चिकित्सकों ने बसंतपुर थानाक्षेत्र के हुस्सेपुर निवासी मो. नेसार अहमद की पुत्री निक्की खातून की स्थिति गंभीर देख सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरे घायल बसंतपुर थानाक्षेत्र के मठिया निवासी हरिनारायण महतो का इलाज बसंतपुर सीएचसी में हुआ. इधर सूचना मिलने पर बसंतपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घटना की पूरी जानकारी ली. टक्कर लगने के बाद चालक बस समेत निकल गया. वहीं टक्कर मारने वाले बालू लदे ट्रक का चालक ट्रक पलटने के बाद ट्रक छोड़ फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…