सिवान: डीएलएड में स्पॉट एडमिशन के लिए वंचित छात्र-छात्राएं कर सकेंगे आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: डीएलएड में नामांकन केे लिए एक बार फिर से तिथि में बढ़ोतरी की गई है। अब तक किसी कारणवश नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं को दूसरी बार स्पाट नामांकन की सुविधा दी गई है। स्पाट नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं मंगलवार से आवेदन कर सकेंगे। वहीं बोर्ड द्वारा संस्थान वार रिक्त सीटों की सूची वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी सूची के आधार पर स्पाट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ ही किसी भी चयन सूची में नाम नहीं आने वाले छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश में बताया गया है कि अभ्यर्थी जिस भी संस्थान में अपना नामांकन कराना चाहते हैं, वे वहां पहुंचकर शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कालेज की ओर से औपबंधिक मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी की ओर से आपत्ति आने के बाद कालेज की ओर से अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025