सिवान: जिले में मना वन महोत्सव, पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का लिया गया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सोमवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।जानकारी के अनुसार महाराजगंज में जल जीवन हरियाली के तहत मनरेगा स्तर पर 16 पंचायतों में जगह- जगह पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महाराजगंज प्रखंड के बलऊं, माधोपुर, महुआरी, फलपुरा, जिगरहवां, कसदेवरा बंगरा, पटेढ, पोखरा, रिसौरा, सकरा, खंहौरी, दलपतपुर, तक्कीपुर टेघड़ा, तेवथा आदि गांवों में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मनरेगा अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार, विमलेंदु कुमार, अभय रंजन तिवारी, धीरज कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप तिवारी आदि उपस्थित थे।

वहीं सिसवन प्रखंड के बखरी पंचायत के नवलपुर गांव के दुधही पोखरा के समीप मनरेगा पीओ सुबोध सिंह की देखरेख में वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक सह डीसीएलआर शहबाज खान ने कहा कि जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इस मौके पर मुखिया मीरा देवी, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह, जेई विनोद सिंह, पीआरएस अशोक सिंह आदि ने भी पौधारोपण किया। इसके अलावा ग्यासपुर में मुखिया दिलीप कुमार साह, कचनार में मुखिया ओमप्रकाश यादव, भागर में मुन्ना कुमार पासवान, नयागांव में मुखिया मीरा देवी, भीखपुर में बबीता सिंह ने पौधा रोपण किया। आंदर प्रखंड के पतार पंचायत के सोनकरा गांव निवासी नारायण चौधरी के निजी भूमि पर वन महोत्सव के अवसर पर मुखिया संध्या देवी द्वारा 500 पौधारोपण किया गया। इस दौरान पीआरएस राजमणि, अरविंद सिंह समेत आदि लोग उपस्थित थे। वहीं सहसरांव गांव में ब्रजेश सिंह की निजी भूमि में प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार द्वारा 500 पौधारोपण किया गया।

वहीं भगवानपुर हाट के महम्मदपुर पंचायत के रामपुर कोठी गांव स्थित पूर्वी मठिया परिसर में बीडीओ सह मनरेगा पीओ डा. कुंदन ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण को हरा भराने का संदेश दिया। वहीं खेढ़वा पंचायत के सुहपुर टोले सिपार के प्रमोद सिंह के निजी जमीन, बड़कागांव के आनंद मोहन सिंह के निजी जमीन पर मुखिया प्रिया सिंह ने पौधारोपण किया। उत्तर साघर सुल्तानपुर पंचायत के महना गांव में पप्पू सिंह के निजी भूमि में जिला परिषद सदस्य बबीता देवी, शंकरपुर पंचायत के भेड़वानिया गांव में मुखिया बिंदु देवी, सोंधानी पंचायत के भगवानपुर में उपमुखिया तारा देवी ने पौधारोपण किया। इस मौके पर कनीय अभियंता राज कुमार, रोजगार सेवक सतीश कुमार, विश्वजीत चौधरी, विनोद कुमार, विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कृषि वानिकी के अवसर पर पर्यावरण संतुलन को ले मुखियाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान पियाउर मुखिया इम्तियाज अहमद पंचायत के बसंतनगर स्थित धर्मवीर कुशवाहा के निजी भूमि में 201 फलदार व छायादार पौधारोपण किया। जबकि हरपुर कोटवां के मुखिया नीरज कुमार उर्फ गुड्डू कुमार सिंह ने पसिवड़ स्थित श्मशान घाट में दो यूनिट फलदार व छायादार पौधारोपण किया। मौके पर पंकज कुमार प्रसाद, पूर्व एचएम रामनाथ सिंह, विनोद कुमार साह, राकेश कुमार साह, दीपक कुमार प्रसाद, श्रीनाथ साह, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026