सिवान: विचित्रानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को स्वामी विचित्रानंद स्वामी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके समाधि स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्वामी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर हवन, पूजा, चादरपोशी, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी व समाजसेवी जीवन यादव भी शामिल हुए तथा स्वामी की पूजा अर्चना की। इस दौरान समाधि स्थल की आकर्षक सजावट की गई थी। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणाा, उत्तर प्रदेश, दुबई, अमेरिका से भी काफी संख्या में लोग श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अजय कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी, उमाशंकर यादव, अधिवक्ता डा. उमाशंकर प्रसाद, कुक्की बाबू, बावलाजी, हरिदास यादव, शंभू यादव, संतोष सिंह समेत काफी लोगों का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026