गुठनी के 36 विद्यालयों में पीएफएमएस से बगैर काम कराए हई राशि की निकासी

  • बीईओ ने 36 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जारी किया शोकाज
  • प्रधानाध्यापक और सचिव को फंड की नहीं है कोई लिखित जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 36 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पीएफएमएस के माध्यम से निकासी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। उनसे बीईओ द्वारा पूछा गया है कि बगैर कोई विकास कार्य किए इस फंड का उपयोग कैसे किया गया। वहीं 36 विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विभाग की लापरवाही और बिचौलियों की वजह से उन्हें इस तरह के आरोप का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य और शिक्षा समिति को भी इसकी जानकारी नहीं है। बिचौलियों द्वारा विकास कार्य करने से पहले फंड रिलीज के लिए अनुशंसा करा ली गई है।

बीईओ तारकेश्वर गुप्ता ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद 36 विद्यालय के प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे 24 घंटे के अंदर लिखित जवाब मांगा गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन विद्यालयों में पीएमएमएस राशि की निकासी हुई है उनमें प्राथमिक मध्य विद्यालय बकुलारी, भलुआ, गुठनी, झझौर, रेवासी, सेमातार, सोहगरा, सोहराई, देवरिया, जमुआव, बहेलिया, बलुआ, बंगरा, बौड़ी, भगवानपुर, भुलौली, भलुई, बिहारी, बिसवार, डरैला, हरपुर, जतौर, केलहरुआ, खड़खड़िया, मैरीटार, ओदिखोर, पचनेरुआ, सोहगरा, श्रीकलपुर और तेनुआ विद्यालय शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026