परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पाठशाला ग्लोबल स्कूल में शनिवार को विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ संजय कुमार, जितेंद्र स्वामी, प्रो. सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बच्चों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक, हास्य, व्यंग, नृत्य समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार होते हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी ताकि वे आगे अपने घर परिवार समेत देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ने एसडीओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…