परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बड़कागांव निवासी चिकित्सक डा. शशिभूषण सिंह की मौत आठ फरवरी का पटना में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वे सारण के दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह शुक्रवार की देर शाम उनके घर पहुंच स्वजनों से मुलाकात की तथा ढाढ़स बंधाया। विधायक के मृतक के पिता ललन सिंह, मां रामकली देवी, भाई डा. निकेश कुमार एवं नीतीश कुमार से मिल सांत्वना दिया।
विधायक ने बताया कि चिकित्सक शशिभूषण सिंह पटना स्थित तारा हास्पिटल से अपने आवास जाने के क्रम में शहर के एक्जीविजन रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे तथा उनकी इलाज के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस अवसर पर बसंतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, राजीव कुमार, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…