सिवान: बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को ले दूसरे दिन 418 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का हुआ सत्यापन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों के सत्यापन के लिए दूसरे दिन भी वीएम हाइस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज परिसर स्थित खेल भवन में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया गया। नोडल पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन वर्ग 11-12 के लिए कंप्यूटर विज्ञान के कुल 497 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाना था।

इसमें 418 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। पर्यवेक्षक सह वरीय अपर समाहर्ता आयुष अनंत, नोडल पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ अशोक पांडेय, माध्यमिक शिक्षा सह लेखा डीपीओ राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी लगातार 20 टेबल पर हो रहे सत्यापन कार्य की मानिटरिंग कर रहे थे। साथ ही त्रुटि रहित सत्यापन कार्य के लिए जांच टीम को निर्देश दे रहे थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026