सिवान में चेहल्लुम व महावीरी अखाड़ा जुलूस मेला में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला समाहरणालय सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, चेहल्लुम व महावीरी अखाड़ा जुलूस से संबंधित विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में किसी प्रकार के डीजे आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि निर्धारित रूट के माध्यम से ही जुलूस अपने निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुनील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फिरोज आलम, अंचलाधिकारी व बीडीओ सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026