सिवान: धूमधाम से मनाया गया विहिप का 57वां स्थापना दिवस, एकजुटता पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के तत्वावधान में जीरादेई व दरौली में विश्व हिंदू परिषद का 57 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.इसका शुभारंभ पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर किया गया विदित के देश के प्रथम राष्ट्रपति की धरती पर जीरादेई प्रखंड के राजेंद्र सरोवर के परिसर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के वातावरण में स्थापना दिवस मनाया. वहीं दरौली प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला परिसर में विहिप का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सभी से संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया. साथ ही,वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए राष्ट्र हित में एकजुट रहने पर बल दिया.

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंगदल के जिला संयोजक रंजन कुमार ने परिषद के गठन, आवश्यकता, उद्देश्य आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में राष्ट्र को मां भारती के सच्चे सपूतों की आवश्यकता है. इसके लिए हिंदू समाज को जाति, मत, पंथ, भाषा आदि से ऊपर उठकर सशक्त समाज बनाने की जरुत है. वहीं  इस मौके जिला संयोजक रंजन सिंह, जिला सह संयोजक रितेश सिंह, संघ जिला शारीरिक प्रमुख अमिताभ कुमार, धर्मेंद्र जी, जिला सह मंत्री परमेश्वर कुशवाहा, प्रखंड मंत्री मुकेश कुमार, जीरादेई प्रखंड सह संयोजक पवन कुमार,दरौली प्रखंड संयोजक बिट्टू प्रभाकर, मंत्री सुधाकर जी, अभिषेक कुमार, मनीष जी, जैकी कुमार,भोलू राय आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026